Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 21.07 ग्राम स्मैक पाउडर, एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू, 03 मोबाइल फोन तथा 1,690/- रुपये नकद बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत दो अभियुक्त गिरफ्तार,  कब्जे से कुल 21.07 ग्राम स्मैक पाउडर, एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू, 03 मोबाइल फोन तथा 1,690/- रुपये नकद बरामद

बलरामपुर थाना कोतवाली देहात पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के  निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली देहात, बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.जुलाई.2026 को उप निरीक्षक राहुल कुमार भारती मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हसुआडोल, निकट मंगल टेन्ट हाऊस के पीछे मुर्गी फार्म के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश में खड़े हैं। टीम द्वारा हरिहरगंज तिराहे से ग्राम हसुआडोल की ओर रवाना होकर मौके पर अभियुक्तगण 1- बाबू उर्फ मिट्ठू लाल पुत्र बिन्दू लाल निवासी ग्राम हसुआडोल, थाना कोतवाली देहात, बलरामपुर और 2-रुपम तिवारी पुत्र स्वर्गीय स्वामी नाथ तिवारी निवासी ग्राम मद्धपुरवा बालपुर, थाना विशेश्वर गंज, जनपद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 21.07 ग्राम स्मैक पाउडर, एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू, तीन मोबाइल फोन तथा कुल सोलह सौ नब्बे रुपये नकद बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-313/2026 धारा -8/21 NDPS ACT की कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।