रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
एचयूआरएल के ‘आरोग्य मित्र’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ, गोरखपुर में लगे 6 डिजिटल हेल्थ एटीएम 15–20 मिनट में 50 से अधिक स्वास्थ्य जांचें होंगी, आमजन को मिलेगी त्वरित और सुलभ चिकित्सा सुविधा]
गोरखपुर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट आरोग्य मित्र’ का शुभारंभ करते हुए गोरखपुर के तीन प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में छह अत्याधुनिक डिजिटल हेल्थ एटीएम स्थापित किए हैं। परियोजना का उद्घाटन एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती ने किया।
करीब 52 लाख रुपये की लागत से स्थापित आप उस इन हेल्थ एटीएम में दो मशीनें एसएसबी कंपोजिट हॉस्पिटल, दो बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा दो ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल में लगाई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से मरीजों और आम नागरिकों को तेजी से स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
डिजिटल हेल्थ एटीएम के जरिए रैंडम ब्लड शुगर, कुल कोलेस्ट्रॉल, HbA1c, ईसीजी, ऑडियोमेट्री, नेत्र परीक्षण सहित पांच से अधिक प्रकार की जांचें केवल पन्द्रह से बीस मिनट में की जा सकेंगी। जांच के तुरंत बाद रिपोर्ट मिलने से रोगों की समय रहते पहचान और उपचार शुरू करने में आसानी होगी।
इस अवसर पर एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती ने कहा कि एचयूआरएल का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट आरोग्य मित्र’ के माध्यम से कंपनी गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में अखिलेन्द्र सिंह (बिजनेस यूनिट हेड, एचयूआरएल गोरखपुर), चमन जग्गी (उपाध्यक्ष, सीएसआर), संत सिंह (मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन), डॉ. धर्मेंद्र (डीन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज), डॉ. राम कुमार, डॉ. पंकज सोनी, एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी, एचयूआरएल के अन्य अधिकारी तथा परियोजना की कार्यान्वयन संस्था मानव विकास संस्था (एमवीएस इंडिया) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
