Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सर्विलांस सेल में नियुक्त आरक्षी विजय यादव का कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए में चयन, कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सर्विलांस सेल में नियुक्त आरक्षी विजय यादव का कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए में चयन, कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

बस्ती जनपद बस्ती की सर्विलांस सेल में अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं दे रहे आरक्षी विजय यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में 'कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए' के पद पर हुआ है। उनके इस चयन पर आज सर्विलांस कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह के दौरान स्टेनो पुलिस अधीक्षक बस्ती, सर्विलांस प्रभारी, एवं कार्यालय के समस्त स्टॉफ द्वारा आरक्षी विजय यादव को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाई गई और उनके द्वारा टीम में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को याद किया गया।