Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय हर्रेया श्री उमाकांत तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय , थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के उपस्थिति में थाना कप्तानगंज परिसर में आगामी श्रावण मास/ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की आवश्यक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय हर्रेया श्री उमाकांत तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय , थानाध्यक्ष  आलोक श्रीवास्तव के उपस्थिति में थाना कप्तानगंज परिसर में आगामी श्रावण मास/ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की आवश्यक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बस्ती श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय हर्रेया श्री उमाकांत तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में व श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना कप्तानगंज परिसर में आगामी श्रावण मास / कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों  की एक आवश्यक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न समुदायों के लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटनाओं की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।

इस अवसर पर लोगो को बताया गया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा ऐसी किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

आदि बिंदुओं पर भौतिक परीक्षण कर होने वाली असुविधा के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश देकर ससमय निस्तारण हेतु बताया गया । पीस कमेटी मीटिंग में श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय हर्रेया, श्रीमान क्षेत्राधिकार महोदय कलवारी व थानाध्यक्ष महोदय कप्तानगंज के साथ थाना स्थानीय के सभी अधिकारी कर्मचारीगण व क्षेत्र के सम्मानित लोगो के साथ साथ  पत्रकार बंधु व आदि लोग मौजूद रहे ।