Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया , कब्जे से चोरी की 02 जोडी कान के टप्स (पीली धातु), 01 अदद नाक की कील (पीलीधातु) व 02 जोडी पायल(सफेद धातु) बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया , कब्जे से चोरी की 02 जोडी कान के टप्स (पीली धातु), 01 अदद नाक की कील (पीलीधातु) व 02 जोडी पायल(सफेद धातु) बरामद

गोरखपुर थाना चौरीचौरा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के  मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0309/2026 धारा 305 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण  1. मेराज खान पुत्र अय्यूब खान 2.इब्राहिम अंसारी उर्फ गोलू पुत्र हैदर अली 3. धीरज पासवान पुत्र रामवेलास पासवान को गिरफ्तार किया गया व एक नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । कब्जे से चोरी की दो जोडी कान के टप्स(पीली धातु), एक अदद नाक की कील (पीलीधातु)व दो जोडी पायल (सफेद धातु) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 04.अगस्त.2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादिनी के घर की ताला तोड़कर दो जोड़ी कान का टप्स , दो नथुनी, एक नाक की कील व दो जोड़ी पायल चोरी कर ली गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।