रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्त को 3 किलो 100 ग्राम गांजा, रुपये 970/- नगद, ए०टी०एम० मय इटियोस कार के साथ किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति/ क़ानून व्यवस्था एवं देखभाल क्षेत्र हेतु चेकिंग के दौरान मुखबिर ख़ास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर भैरोपुर गांव से आगे सड़क के किनारे स्थित गैस एजेन्सी की तरफ से फरेंदा सेंगर बगीचे की ओर आते हुए कार चालक को रुकने का ईशारा किया गया, जिस पर वह वाहन को लेकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे मनोज कुमार त्रिपाठी पुत्र शिव प्रसाद त्रिपाठी उम्र करीब 33 वर्ष को पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से रोक लिया गया, जिसकी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करा कर जांच/ पूछताछ के दौरान गाड़ी में रखे गांजा तीन किलो एक सौ ग्राम, नौ सौ सत्तर रुपए नगद, ए०टी०एम० मय इटियोस कार को दिनांक-05.अगस्त.2026 को समय करीब 23:50 बजे बरामद कर उसके विरुद्ध मु०अ०सं०-213/2026 धारा-8/20 NDPS Act पंजीकृत कर उसके कब्जे से बरामद कार गाड़ी संख्या-UP32-DW9736 टोयोटा ETIOS LIVA को अन्तर्गत धारा-207 MV Act के तहत सीज कर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |
