रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना सादुल्लानगर पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के 48238/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए
बलरामपुर थाना सादुल्लानगर आवेदक श्री सतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम छितलूपुर, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर के प्रार्थना पत्र की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 13.अप्रैल.2026 को आवेदक द्वारा बैंक खाता संख्या 50200079107992, HDFC Bank शाखा सादुल्लानगर से लकड़ी खरीदने हेतु किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर पचास हजार रुपए प्रेषित किए गए थे, किन्तु उक्त व्यक्ति द्वारा न तो लकड़ी (माल) उपलब्ध कराई गई और न ही धनराशि वापस की गई। उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी,शिकायत पर साइबर सेल थाना सादुल्लानगर एवं बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल अड़तालीस हजार दो सौ अड़तीस रुपए की धनराशि होल्ड करा दी गई है।
बताते चलें कि साइबर हेल्पडेस्क थाना सादुल्लानगर द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित से ठगी गई अड़तालीस हजार दो सौ अड़तीस रुपये की धनराशि को आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए । होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अड़तालीस हजार दो सौ अड़तीस रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।
