रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन द्वारा उच्चाधिकारियों संग कांवड़ यात्रा मार्ग, बाबा भद्रेश्वरनाथ व कड़र मंदिर का किया गया स्थलीय निरीक्षण
बस्ती कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 08.अगस्त.2026 को श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) गोरखपुर जोन द्वारा श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, जिलाधिकारी बस्ती तथा पुलिस अधीक्षक बस्ती सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ जनपद बस्ती का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
जनपद आगमन पर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय को नियमानुसार ससम्मान गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दिया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा सर्किट हाउस बस्ती में संबंधित अधिकारीगण के साथ गोष्ठी किया गया।
कांवड़ यात्रा मार्ग व ओवरब्रिज/फ्लाईओवर क्षेत्र का निरीक्षण
कांवड़ यात्रियों के आवागमन वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ओवरब्रिज/फ्लाईओवर मार्गों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्लान, रूट चार्ट और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।
बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन व व्यवस्थाओं का जायजा
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा कांवड़ियों के मुख्य जलाभिषेक स्थल सुप्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात मंदिर परिसर, गर्भगृह, श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु लगाए गए बेरिकेडिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
कड़र मंदिर (थाना पुरानी बस्ती) का स्थलीय निरीक्षण-
थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत स्थित कड़र मंदिर का भ्रमण कर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, जलभराव/साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन-पूजन हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारीगण को कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु किये गये यातायात डायवर्जन आदि के संबंध में निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








