रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
वाहन चोरी में संलिप्त शातिर अपराधियों से पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल, 02 अन्य गिरफ्तार, चोरी के 12 वाहन बरामद
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़ एक अपराधी के पैर में लगी गोली व उसके दो साथी अपराधी गिरफ्तार
अभियुक्तों के विरुद्ध भारत व नेपाल राष्ट्र में कई अभियोग पंजीकृत चोरी के 12 वाहन, 01 अवैध पिस्टल, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस बरामद
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) मुख्यालय, लखनऊ द्वारा वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे दिनांक 16.सितम्बर.2026 से 23.सितम्बर.2026 08 दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के निर्देशन में थाना रुपईडीहा पुलिस टीम को मिली सफलता।
बताते चलें कि दिंनाक 22/23.सितम्बर.2026 की रात्रि मे प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र थाना रूपईडीहा मय हमराह रूपईडीहा से बाबागंज जाने वाले मार्ग पर भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ अपराधी चोरी के मोटरसाइकिल के साथ जैतापुर से चिकनिया जाने वाले रास्ते से होकर नेपाल जाने के फिराक में है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान जैतापुर से चिकनिया जाने वाले रास्ते पर पहुंच कर आने वाले मोटरसाइकिल सवार का इंतजार करने लगे तभी दो मोटरसाईकल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने का प्रयास किये कि पुलिस पार्टी से अपने आप को घिरा देख कर पुलिस पार्टी पर फायर किये पुलिस पार्टी द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमे एक व्यक्ति पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसका नाम अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र बाबू उर्फ जलील खां निवासी सीतापुरवा सहजना थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच जिसके कब्जे से एक पिस्टल 7.65 MM और एक अदद चोरी की मोटर साइकिल बजाज पल्सर बरामद हुआ उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए, घायल बदमाश को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस पार्टी द्वारा कुछ समय के उपरांत फरार दोनों अपराधियों 1. राजू जसगढ़ पुत्र मकबूल जसगढ़ व 2. मोहमद जुनेद पुत्र मोहमद उमर निवासीगन नेपाल गंज जिला बाके नेपाल राष्ट्र को रंजीत बोझा जंगल में चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर कुल दस अन्य चोरी की मोटर साईकिल बरामद कर गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
