Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये लेने तथा अवैध व कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये लेने तथा अवैध व कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना कैण्ट धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक नवीन कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 412/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अजीत कुमार सिंह पुत्र हरिचन्द्र सिंह  निवासी रामपुर थाना गंभीर पुर जिला आजमगढ हालमुकाम आनन्द गुप्ता के मकान मे किरायेदार निकट एयरटेल टावर इन्द्रानगर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा वादी की रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर स्वयं को बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का झांसा देकर वादी से अभियुक्तों द्वारा छः-छ: लाख की मांग की गई। विश्वास में लेकर विभिन्न तिथियों में बैंक खाते एवं नगद के माध्यम से कुल लगभग सात लाख पचपन हजार तीन सौ रुपए प्राप्त कर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र की जांच कराने पर फर्जी होने की जानकारी हुयी। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।