Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन रजिस्ट्री करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन रजिस्ट्री करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना कोतवाली धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवराज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/2026 धारा 319(2), 318(4),338, 336(3),340(2),352,351(3),61(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद अतहर अली पुत्र स्वर्गीय अख्तर अली निवासी वजीर मोहम्मद काटन मशीन के सामने खुनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । 

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके वादी की जमीन की किसी अन्य व्यक्ति को को रजिस्ट्री कर दिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर की आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।