रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 02 वर्षीय गुमशुदा बालक को 2 घंटे के अंदर तलाश कर उसे, उसके परिजनों को सकुशल, सुरक्षित सुपुर्द किया गया
बस्ती थाना कोतवाली दिनांक-28.सितम्बर.2026 को समय करीब 21:30 बजे थाना कोतवाली पर जरिए पी०आर०वी० सूचना प्राप्त हुआ कि उम्र करीब 12 वर्ष निवासी थाना कोतवाली जनपद बस्ती घर पर बिना किसी को बताए कहीं चला गया है, जिसके परिवार के लोग काफी तलाश/ खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा है, जिस सूचना पर प्रभारी चौकी बड़ेबन जितेंद्र कुमार सिंह मय पुलिस बल हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल हरे राम सिंह व रि०कां पवन यादव के साथ बरगदवा पहुंच कर गायब हुए शिव शंकर उम्र करीब 12 वर्ष की तलाश शुरू किया गया, जिसके क्रम में आस-पास के दुकानदारों एवं राहगीरों से गुमशुदा बालक की फोटो दिखाकर पूछताछ किया गया तो एक दुकानदार द्वारा बताया गया कि फोटो में चित्रित लड़के की तरह का एक लड़का कृष्णा हॉस्पिटल बरगदवा के पास घूम रहा है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कृष्ण मिशन हॉस्पिटल के पास पहुंच कर उसकी खोज/ तलाश शुरू किया गया, जहां कृष्ण मिशन अस्पताल के निकट एक दुकान के पास वह लड़का मौजूद मिला, जिसे सूचना मिलने के दो घंटे के अंदर ही सकुशल, सुरक्षित बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया, जिसे पाकर परिवारजन थाना कोतवाली जनपद बस्ती पुलिस के सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
