Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बैंक में म्यूल खाता खुलवाकर अवैध पैसों का लेन-देन करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बैंक में म्यूल खाता खुलवाकर अवैध पैसों का लेन-देन करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना शाहपुर धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 464/2026 धारा 318(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. रामू निषाद पुत्र श्यामलाल निषाद निवासी सरंडा पोस्ट नैयापार थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर, 2. अजीत निषाद पुत्र विनोद निषाद निवासी सरंडा पोस्ट नैयापार थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर व 3. शिवम कुमार यादव पुत्र रामनगीना यादव निवासी विकाश भारती जंगल शुभानअली थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में म्यूल खाता खुलवाकर उन म्यूल खातों में आम लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे मंगवाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।