Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी एवं सुप्रीम कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार राय ने देवी मंदिरों में किया दर्शन-पूजन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी एवं सुप्रीम कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार राय ने देवी मंदिरों में किया दर्शन-पूजन

कुशीनगर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी एवं सुप्रीम कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता श्री आशीष कुमार राय जी ने शनिवार को कसया तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध कुलकुला देवी मंदिर एवं मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचकर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए तथा सुख, शांति, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।

इस अवसर पर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने बताया कि दोनों अतिथियों ने देवी मंदिरों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों पर दर्शन-पूजन से मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। सनातन परंपरा में देवी-देवताओं की आराधना का विशेष महत्व है तथा धार्मिक स्थलों की आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान श्री आशीष कुमार राय जी ने कहा कि कानून का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना तथा उसके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। संविधान और कानून के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत होना न्यायपूर्ण एवं सशक्त समाज की आधारशिला है।

श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक चेतना को मजबूत करने का कार्य करती हैं। ऐसे पवित्र स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए समाज को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर भाजयुमो नेता आदित्य मिश्रा, अधिवक्ता पवनेश राय, निलेश त्रिपाठी, रतन यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।