रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
लापरवाहीपूर्वक रोडवेज बस चलाकर दुर्घटना कारित करने तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के संबंध में रोडवेज बस चालक गिरफ्तार
गोरखपुर थाना गोरखनाथ अपराधों पर अकुंश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शशि रंजन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ दिनांक 18.सितम्बर.2026 को समय लगभग 04.15 बजे शाम को अभिमन्यु चौहान अपनी एक्टीवा स्कूटी संख्या UP53BK3678 से बाजार करके घर वापस जा रहे थे कि जूडियो शापिंग माल के पास रोडवेज बस संख्या UP53ET9691 का चालक गोरखपुर की तरफ से तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर अभिमन्यु चौहान को जोरदार ठोकर मार दिये जहां पर अभिमन्यु चौहान की मौके पर मृत्यु हो गयी थी कि उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोडवेज बस संख्या UP53ET9691 के चालक जितेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र नाथ चौधरी निवासी ग्राम रोवारी पोस्ट तेलौली थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया तथा रोडवेज बस को पुलिस कब्जा में लिया गया । उक्त कार्यवाही के पश्चात् मृतक अभिमन्यु चौहान की पत्नी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0372/2026 धारा 281,106(1) बीएनएस में पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।



