रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर पुलिस लाइन में व्यापारियों संग बैठक ठेले-खोमचों से लगने वाले जाम से मुक्ति और सुरक्षा का मिला भरोसा
गोरखपुर पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में बुधवार को नोडल अधिकारी (व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ) व एसपी यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में व्यापारी बंधुओं संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने शहर की कानून-व्यवस्था और यातायात से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
जाम की समस्या पर प्रभावी एक्शन के निर्देश व्यापारियों ने शहर के मुख्य बाजारों में ठेले और खोमचों के कारण लगने वाले भीषण यातायात जाम की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर एसपी यातायात ने मातहतों को सुगम यातायात संचालन और सड़कों को जाममुक्त करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद यातायात अधिकारियों ने व्यापारियों की कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण भी किया।
सुरक्षा का मिला पूर्ण आश्वासन पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों को अराजक तत्वों से पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात कीर्ति निधि आनंद, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, गोलघर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर सरावगी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रवीण सिंह, डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, नवोदित त्रिपाठी समेत भारी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



