Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मूसलाधार बारिश में सड़कों पर उतरे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, जलभराव वाले इलाकों में खुद संभाली कमान...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

मूसलाधार बारिश में सड़कों पर उतरे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, जलभराव वाले इलाकों में खुद संभाली कमान

गोरखपुर पुलिस की अपील: 'जरूरी हो तभी निकलें बाहर', बिजली के खंभों से दूरी बनाने और धीमी रफ्तार की सलाह

गोरखपुर जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जलभराव और आवागमन की समस्याओं को देखते हुए गोरखपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने खुद शहर के विभिन्न जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ऑन-ड्यूटी पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के बीच सड़कों पर जलभराव वाले स्थानों पर मुस्तैद रहें और आमजन को त्वरित सहायता करें।  एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और यूपी 112 (पीआरवी) गाड़ियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन गश्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी यातायात बाधित न हो और नागरिकों को आने-जाने में कोई परेशानी न उठानी पड़े।

गोरखपुर पुलिस की आमजन से अपील की है कि अफवाहों से बचें धैर्य और शांति बनाए रखें, किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।जलभराव वाले रास्तों से बचें और बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर व तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।वाहन चालक गाड़ियों की गति नियंत्रित रखें और प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा या आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर कॉल करें या नजदीकी थाने से संपर्क करें। गोरखपुर पुलिस मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है।