रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
श्रीमान जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में थाना तुलसीपुर में थाना समाधान दिवस संपन्न
शिकायकर्ताओं की शिकायतें सुनीं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का लिया जायजा
भूमि विवाद के मामलों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश
बलरामपुर थाना तुलसीपुर आज दिनांक 26.सितम्बर.2026 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना तुलसीपुर में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से राजस्व (भूमि विवाद) एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों सहित अन्य मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण व संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

