रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ऑपरेशन एंटी चीयर्स" के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही
गोरखपुर आज दिनांक 28.सितम्बर.2026 की सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे के मध्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में जनपद के नगर क्षेत्र के दस थानों (कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर, कैण्ट, खोराबार, रामगढ़ताल, एम्स, गोरखनाथ, शाहपुर, एवं गुलरिहा) द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध "ऑपरेशन एंटी चियर्स" अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र पुलिस द्वारा कुल पैंसठ स्थानों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें कुल सात सौ तिरपन व्यक्तियों को चेक किया गया। खुले में शराब पीकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले कुल 331 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत कर दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई तथा धारा 126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चार मुकदमे पंजीकृत कर आंठ व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई।



