रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर में मिली भटकी हुई युवती, विरोधाभासी बयानों के कारण परिवार की तलाश में जुटी चिलुआताल पुलिस
गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल बेनी माधव इलाके में स्थित एक इंटरनेट कैफे (श्री बालाजी इंटरनेट जोन) पर एक अज्ञात युवती मिली है। युवती द्वारा लगातार अपनी पहचान और पते बदलने के कारण स्थानीय पुलिस को उसके परिजनों तक पहुँचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कैफे संचालक आशीष जायसवाल ने बताया कि युवती मानसिक रूप से भ्रमित प्रतीत हो रही है। वह अपने नाम, पति और पते को लेकर बार-बार बयान बदल रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, इसलिए उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मातृ आंचल सेवा संस्थान मोहरीपुर भेजा जा रहा है, ताकि उसकी सही ढंग से देखभाल हो सके और उसकी काउंसिलिंग के जरिए असली पहचान सामने आ सके।
