Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खोराबार पुलिस की बड़ी कामयाबी: नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

खोराबार पुलिस की बड़ी कामयाबी: नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

गोरखपुर महिला और बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोरखपुर की खोराबार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।यह कार्रवाई खोराबार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अनूप कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी और महिला कांस्टेबल छाया की टीम ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

रायगंज कोइरी टोला का रहने वाला है आरोपी प्रियांशु

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान प्रियांशु विश्वकर्मा (पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा) के रूप में हुई है, जो खोराबार थाने के ही रायगंज कोइरी टोला का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से पीड़िता को सुरक्षित छुड़ा लिया है। आरोपी के खिलाफ खोराबार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी दर्ज है मारपीट और धमकी का मुकदमा-

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि प्रियांशु विश्वकर्मा का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह आदतन किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ इसी साल खोराबार थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उसके ऊपर स्वेच्छा से चोट पहुँचाने, रास्ता रोकने और आपराधिक धमकी देने के संबंध में कार्रवाई की गई थी। पुलिस अब इसके अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।