Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विधानसभा चुनाव 2027: एक बूथ पर अब अधिकतम 1200 वोटर, नए सिरे से होगा पुनर्गठन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

विधानसभा चुनाव 2027: एक बूथ पर अब अधिकतम 1200 वोटर, नए सिरे से होगा पुनर्गठन

गोरखपुर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय सक्रिय हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के तहत मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों (बूथों) के पुनर्गठन को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। नए मानक के अनुसार, अब किसी भी एक मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रखे जाएंगे। इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए आगामी एक-दो दिन में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

लंबी लाइनों और असुविधा से मिलेगी निजात

पहले जिले में मतदेय स्थलों की जो व्यवस्था निर्धारित की गई थी, उसके प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजे जा चुके थे। हालांकि, अब एक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 निर्धारित होने के कारण बूथों की संख्या बढ़ने की संभावना है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि बूथों का समायोजन इस तरह किया जाए जिससे स्थानीय मतदाताओं को मतदान के दिन लंबी कतारों में न लगना पड़े और वे बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

राजनीतिक दलों के सुझावों पर भी विचार

बूथों के पुनर्गठन की इस प्रक्रिया में स्थानीय परिस्थितियों और मतदान केंद्रों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बैठक में मौजूद विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों (भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, सीपीआई आदि) के प्रतिनिधियों ने भी इस बदलाव को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रशासन के सामने रखे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रस्तावों की बारीकी से समीक्षा कर निर्वाचन संबंधी इन तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अगले 48 घंटों में संशोधित बूथों की अंतिम सूची पर मुहर लग सकती है।