Hot Posts

6/recent/ticker-posts

त्योहारों पर सुरक्षा, महिला संरक्षण और सड़क हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री सख्त...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

त्योहारों पर सुरक्षा, महिला संरक्षण और सड़क हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री सख्त

गोरखपुर आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दशहरा के दौरान पूजा पंडालों, रामलीला और विसर्जन स्थलों पर भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और बाजारों के पास पुलिस गश्त बढ़ाकर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाए। हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।