Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बहराइच पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बहराइच पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

थाना रूपईडीहा व SSB की संयुक्त कार्यवाही में 1.135 किलो अफीम बरामद

बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹13-15 लाख

01 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

बहराइच थाना रुपईडीहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।

बताते चलें कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07.अक्टूबर.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन में थाना रूपईडीहा पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति को प्रजित ओली पुत्र नरबहादुर ओली उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम स्याला वार्ड नं0 2 नगर पालिका आठ बिसकोट थाना आठ बिसकोट जिला रुकुम राष्ट्र नेपाल के कब्जे से एक किलो एक सौ पैंतीस ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर थाना रूपईडीहा पर मु0अ0सं0-276/2026, धारा 8/18(C) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।