Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया  सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद 

बलरामपुर थाना कोतवाली दिनांक 02.अक्टूबर.2026 को वादी श्री नवीन मिश्रा पुत्र स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद मिश्रा निवासी झारखण्डी मन्दिर के सामने थाना कोतवाली नगर जनपद द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर में घुसकर गैस सिलेण्डर, जूस निकालने वाली मशीन व दो हजार नगद चोरी कर लिया गया है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
      
 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए  जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 03.अक्टूबर.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2026 धारा 305(A), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सादिक अली पुत्र हसमत अली निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम विशुनापुर के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

बरामदगी  एक अदद भारत गैस सिलेन्डर व एक अदद जूसर मशीन एल्यूमिनियम की व पन्द्रह सौ रुपये नगद