Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खोराबार में धूमधाम से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, लाभार्थियों को बांटे ट्राईसाइकिल, आयुष्मान व राशन कार्ड...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

खोराबार में धूमधाम से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, लाभार्थियों को बांटे ट्राईसाइकिल, आयुष्मान व राशन कार्ड

गोरखपुर विकासखंड खोराबार के अटल सभागार में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल और खंड विकास अधिकारी आसिफ अखलाक के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, नए राशन कार्ड, फाइलेरिया किट और दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की। इसके साथ ही बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग और विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विधायक विपिन सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में मिशन से जुड़ने और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागों के बीच समन्वय और सहयोग जरूरी है।

खंड विकास अधिकारी आसिफ अखलाक ने शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पात्र लोगों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकासखंड स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का स्वागत करते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 9 अक्टूबर तक सप्ताहभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष जोर रहेगा।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने सुशासन और मजबूत कानून व्यवस्था को विकास के लिए जरूरी बताया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खोराबार ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, जबकि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्वेता पांडे ने संचारी रोगों से बचाव और जरूरी टीकाकरण की जानकारी दी।

कार्यक्रम में महानगर संयोजक एवं भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मुन्ना, नोडल अधिकारी प्रियंका कुमारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद सिंह, एडीओ आरडी प्रसून मिश्र, विधायक प्रतिनिधि प्रभा, ग्राम प्रधान महेंद्र पासवान, दिनेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्रामीण और पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसून मिश्र ने किया।