रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस महानिदेशक उ०प्र० के निर्देश के क्रम में नकबजनी/चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एस०ओ०जी० टीम व एंटी थेफ़्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की 08 अदद लिथियम बैट्री, व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल बरामद किया गया
बस्ती पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में नकबजनी/ चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एस० ओ० जी० टीम व एंटी थेफ़्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आज दिनांक 03.नवम्बर.2026 को भोर में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत चैनपुरवा ओवरब्रीज के सर्विस लेन से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों 1. चालक- लवकुश सिंह पुत्र सुबेदार सिंह उम्र करीब 32 वर्ष निवासी दुनियापुरवा चंगेरी मौजा थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा व बैटरी को पकड़कर पीछे बैठा व्यक्ति 2.सुनील कुमार यादव पुत्र अलखराम उम्र करीब 33 वर्ष निवासी मधवापुर थाना सोनहा बस्ती को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चैनपुरवा ओवरब्रीज के पास झाडी से सात अदद बैट्री (कुल आंठ) बरामद किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 2(30),317(2) बीएनएस व 207 MV एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि अभियुक्तों से मोटरसाइकिल पर बीच मे रखी एक बैटरी लीथियम के संबंध मे कडाई से पूछताछ किया गया तो लवकुश सिंह द्वारा बताया गया कि मैं तथा सुनील कुमार यादव व 1. उत्कर्ष सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह 2. अमित सिंह पुत्र स्वर्गीय नेपाल सिंह 3. सावन सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी ग्राम धुन्धेपुर थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा ने मिलकर दिनांक 11/12.अक्टूबर.2026 को रात के समय ग्राम अल्लीपुर बनुआ मे बोडाफोन एयरटेल इंड्स टावर से आंठ लीथियम बैटरी चोरी किए थे और दिनांक 29/30.सितम्बर.26 की रात मे ग्राम मलाव थाना परसपुर गोण्डा मे एक इण्डस टावर सेल्टर से छः बैटरी लीथियम की हम पांचो लोगों द्वारा चोरी किया गया था। जिसमे से आंठ बैट्री हमदोनो के पास है जिसमे से सात बैट्री चैनपुरवा ओवर ब्रिज के सर्विस लेन के बगल झाड़ी में छिपाकर रखे हैं तथा एक बैटरी जो लीथियम की है उसको लेकर हम लोग बाजार मे बेचने हेतु दिखाने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। यह पूछने पर कि बैटरी किसके पास बेचने जा रहे हो तो दोनो व्यक्ति बता रहे है कि बाजार मे घूम फिर कर लोगो को दिखाकर जो खरीदने को तैयार होता उसी को बेच देते पकड़े गये व्यक्ति के पास से बरामद एक अदद लीथियम बैटरी तथा उनकी निशानदेही पर चैनपुरवा ओवरब्रीज से सात अदद बैट्री बरामद किया गया तथा मोटरसाइकिल को 207 MV Act के तहत सीज किया गया।
चोरी किये गये बैटरियों के बारे मे पूछने पर दोनो बता रहे है कि साहब जो बैटरी की चोरी हम दोनो व मेरे तीनो साथी उत्कर्ष सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह, अमित सिंह पुत्र स्वर्गीय नेपाल सिंह व सावन सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह किये थे उसमे से यही आंठ बैटरी हम लोगो के हिस्से मे मिला था जिसको प्राइवेट साधन से गोण्डा से लाये थे शेष बैटरियां मेरे तीनो साथी उत्कर्ष सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह, अमित सिंह पुत्र स्वर्गीय नेपाल सिंह व सावन सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह के पास है। थाना क्षेत्र परसपुर से टावर से छः बैटरी लीथियम की चोरी ग्राम मलाव व थाना उमरीबेगमगंज के ग्राम अल्लीपुर बनुआ मे बोडाफोन एयरटेल इंड्स टावर से आंठ लीथियम बैटरी चोरी किये थे।
