Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोक आस्था के महापर्व 'छठ' को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा प्रातः काल में थाना कोतवाली अंतर्गत अमहट घाट अंतर्गत छठ घाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया ....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

लोक आस्था के महापर्व 'छठ' को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा प्रातः काल में थाना कोतवाली अंतर्गत अमहट घाट अंतर्गत छठ घाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया 

बस्ती आज दिनांक 16.नवम्बर.2026 को लोक आस्था और सूर्य उपासना के पर्व 'छठ पूजा' के अवसर पर जनपद बस्ती में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा मुख्य विकास अधिकारी बस्ती, अपर जिलाधिकारी बस्ती, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली अंतर्गत अमहट घाट अंतर्गत छठ घाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

  इस दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और जल सुरक्षा के मद्देनजर SDRF टीम, मोटरबोट तथा गोताखोरों को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है ताकि भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था पर सीधी निगरानी बनी रहे।

श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पार्किंग और मार्ग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत घाट क्षेत्र के पास (फायर ब्रिगेड) वाहन और चिकित्सा दल को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने घाट पर मौजूद व्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं और स्थानीय समितियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया तथा सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन और पुलिस विभाग जनपदवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध एवं मुस्तैद है।