Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी 01 अदद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी 01 अदद चोरी की एम्पलीफायर (डी0जे0)बरामद

गोरखपुर थाना एम्स वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अकुंश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी/पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में म0उ0नि0 दीप शिखा रंजन चौकी प्रभारी एम्स मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 541/2024 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त अतीश साहनी उर्फ डाकू को चोरी का 01 अदद चोरी की एम्पलीफायर (डी0जे0) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि 09/10.11.2024 की रात्रि 02.30 बजे के करीब अभियक्त द्वारा दो अदद एम्पलीफायर चोरी कर लेने सम्बन्ध में वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।  

गिरफ्तारी की टीम-

1. म0उ0नि0 दीपशिखा रंजन चौकी प्रभारी एम्स थाना एम्स जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 प्रशिक्षु सत्यम मिश्र थाना एम्स जनपद गोरखपुर 

3. उ0नि0 प्रशिक्षु नितेश कुमार राय थाना एम्स जनपद गोरखपुर