Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धारा 302 का फरार वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

धारा 302 का फरार वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां निरीक्षक के नेतृत्व में अपराध शाखा हरि सिंह यादव और उनके हमराह टीम द्वारा क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष में चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में वाछिंत अभियुक्त अभिनव सिंह यादव पुत्र भोजराज यादव  (27 वर्ष)  निवासी सिरसिया थाना भिटौली जनपद महराजगंज को उसके घर के बाहर से पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रीम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया।

मालूम हो कि अभियुक्त अभिनव सिंह यादव पुत्र भोजराज यादव  (27 वर्ष) निवासी सिरसिया थाना भिटौली जनपद महराजगंज द्वारा सोनू कुमार चमार पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम पुरैना थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के माता कुसुम देवी पत्नी रामप्रसाद (40 वर्ष ) के बच्चेदानी में गाँठ के कारण आपरेशन कराने हेतु महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सियरहीभार रोड हरपुर में स्थित रिसिका हास्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेन्टर में भर्ती कराया। अभियुक्त अभिनव सिंह यादव उपरोक्त द्वारा आवेदक की माता के बच्चेदानी की गाठ का आपरेशन सर्जन डाक्टर से कराने के लिए बताया था परन्तु सर्जन डाक्टर को न बुलाकर खुद ही बच्चेदानी का आपरेशन (गाँठ का) कर दिया। जिससे आवेदक की माता की मृत्यु हो गई थी।

इस मामले में परिजनों की तहरीर पर श्यामदेउरवां पुलिस ने अभिनव सिंह यादव के खिलाफ 241/2022 धारा 302 भादवि से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में बुधवार को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया।