रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पारंपरिक बाटी चोखा रेस्टोरेंट राजेंद्र नगर, गोरखनाथ रोड का शुभारंभ बाल सुलभ द्वारा हुआ संपन्न
गोरखपुर जनपद के पारिवारिक पारंपरिक स्वरूप के रेस्टोरेंट तारामंडल, बाटी चोखा, के संस्थापक गंगाधर दुबे द्वारा पवन गोरखनाथ मंदिर रोड क्षेत्र गोरखपुर में रामादा होटल के निकट पूर्णता शुद्ध शाकाहारी बाटी चोखा रेस्टोरेंट के नए पारंपरिक आधुनिक रेस्टोरेंटकी स्थापना की गई। इस अवसर पर रेस्टोरेंट का उद्घाटन दुबे परिवार द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर स्थित बाल सुलभ बच्चों द्वारा सम्मान बाटी चोखा रेस्टोरेंट का उद्घाटन कराया गया,यह समाज के लिए एक नजीर है। जहां हम बड़े-बड़े ब्रांड एंबेसडर के पीछे भागते हैं, अन्नपूर्णा के इस स्थान का उद्घाटन शुद्ध सात्विक बालक बालिकाओं द्वारा कराया गया। बाटी चोखा रेस्टोरेंट विगत एक दशक से अपने शुद्ध शाकाहारी खाने के लिए जाना जाता है। गोरखपुर के पर्यटन को बढ़ावा देने में इस रेस्टोरेंट का अपरितम योगदान है।रेस्टोरेंट के मालिक पंडित गंगाधर दुबे का परिवार अपने आय से समाज सेवा एवं पर्यावरण में भी अपना विशेष योगदान देता है। इस शुभ अवसर पर अभय पांडे,अमर सिंह, मनोज चतुर्वेदी, अनिल, मनोज, रमेश, अंबेश, अजय नारायण, श्रिंजय मिश्रा,भानु मिश्रा, ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र शर्मा, उपसभापति धर्मदेव चौहान, उपेंद्र दुबे ,शुभम, वरिष्ठ शिक्षक नेता दीप्तिमान, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षक पंडित सुनील मणि त्रिपाठी, समीर, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह एवं भारी संख्या में प्रतिष्ठित नागरिकों ने सपरिवारअपनी शुभकामनाओं को प्रदान किया एवं बाटी चोखा रेस्टोरेंट के स्वर्णिम भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर ,बाटी चोखा, परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत पारंपरिक मिष्ठान एवं भोज के साथ किया गया।
