रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा “पुलिस झंडा दिवस” के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती पर पुलिस ध्वज फहराकर उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी किए गए संदेश को पढ़कर अवगत कराते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, राष्ट्र ध्वज व पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया
बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गौपाल कृष्ण चौधरी द्वारा “पुलिस झंडा दिवस” के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती पर पुलिस ध्वज फहराकर उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को प्रतीकात्मक पुलिस फ्लैग चिन्ह लगाकर उन्हें संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी किए गए संदेश को पढ़कर अवगत कराया गया | पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र ध्वज व पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रूधौली व क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें |








