Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दहेज प्रताड़ना व हत्या का प्रयास का अपराध कारित करने के आरोप...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

दहेज प्रताड़ना व हत्या का प्रयास का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया

गोरखपुर थाना गुलरिहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1156/2024 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त अनूप चौहान को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।   

बताते चलें कि दिनांक 25.11.2024 को थाना स्थानीय पर वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादिनी मुकदमा की पुत्री की शादी अभियुक्त के साथ होनी थी । दिनांक 25.11.2024 को अभियुक्त द्वारा वादिनी मुकदमा के पुत्री को लहंगा सिलवाने के बहाने ले जाकर जान से मारने की नियत से मारना पीटना व बेहोशी की हालत मे छोड़कर भाग गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी की टीम

1. प्र0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर                    

2. उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 

3. कां0 अंकित कन्नौजिया थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 

4. कां0 मनोज कुमार तिवारी थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर