Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हर समस्या का होगा समाधान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

हर समस्या का होगा समाधान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह

गोरखपुर महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में शिक्षिकाओं का प्रतिनिधि मंडल भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह से भेंट कर शिक्षिकाओं की समस्या पर चर्चा किया,जिस पर एमएलसी ने समाधान कराने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष आकांक्षा सिंह के अगुवाई में शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) देवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर पहुंची और संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। एमएलसी के समक्ष शिक्षिकाओं ने जीपीएफ आनलाइन, स्कूलों में महिला शौचालय, सफाई कर्मी की व्यवस्था कराने के साथ कैशलैस मेडिकल सुविधा मुहैया कराने की मांग रखी,जिस पर एमएलसी ने शासन स्तर पर मांग रखने का आश्वासन दिया।इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी श्रीवास्तव, बबिता वर्मा,मीडिया प्रभारी पुष्पलता मौर्य, संगठन मंत्री रूपाली शर्मा सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।