रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना छावनी पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालों पर नकेल कसने की दिशा में 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर गोवंशीय पशुओं को बरामद कर गौशाला को सुपुर्द किया गया-

बस्ती थाना छावनी पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा जनपदीय नाकाबंदी योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस पिकेट व चेकिंग की व्यवस्था करायी गयी है इसी क्रम में थाना छावनी पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.12.2024 को गोवंशीय पशुओं को लाद कर शरीफगंज चौराहा मौजा भानपुर थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा से पिकअप संख्या UP 43 AT 6203 से बिहार ले जा रहे 03 पशु तस्कर जो नेशनल हाइवे होते हुए चौकड़ी टोल प्लाजा से होकर जा रहे थे, को टोल प्लाजा पर घेराबन्दी कर पकड़ा गया। मौके से गोवंशीय पशुओं की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण व इलाज कराकर उनको उचित देखभाल के लिये रूपगढ़ गौशाला दिया जा रहा है । बाद आवश्यक अन्य विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

इस सम्बन्ध में थाना छावनी पर मु0अ0सं0 297/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 तथा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना छावनी जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम का विवरण--

1. प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी विजय कुमार दूबे जनपद बस्ती।

2. उ0नि0 श्रीहरि राय, उ0नि0 झारखण्डे पाण्डेय थाना छावनी जनपद बस्ती। 

4. का0 मुकेश यादव, का0 अभिमन्यु शर्मा, का0 शिवजी चौहान थाना छावनी जनपद बस्ती।