रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आबकारी विभाग की टीम ने अमृतानी में अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर दी दबिश 25 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद कर मुकदमा किया दर्ज
गोरखपुर अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है कुटीर उद्योग के रूप में पनप रहे इस व्यापार को समाप्त करने के लिए समय-समय पर आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जाती है लेकिन अवैध कारोबार में संलिप्त लोग महिलाओं को आगे करके कारोबार को फल फूल रहे हैं आज आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के अमृतानी में अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर दबिश दी तो हड़कंप मच गया टीम ने मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में एक मुकदमा दी पंजीकृत कराया है ।
अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार, के आदेश के अनुपालन में बुधवार को ज़िला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश के क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2,एस.एन.वर्मा व क्षेत्र -7, सुधीर कुमार द्वारा मयस्टाफ थाना राजघाट के ग्राम- अमरुतानी में दबिश दी गयी| दबिश के दौरान 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01अभियोग पंजीकृत किया गया।

