रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चार साल से फरार 25 हज़ार के ईनामिया अभियुक्त को हरपुर बुदहट पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना प्रभारी हरपुर बुदहट महेश चौबे की कड़ी मेहनत से गिरफ्त में आया फरार अभियुक्त
गोरखपुर अपराधी कितना भी होशियार और चालक क्यो न हो एक न एक दिन वो पुलिस की गिरफ्तारी में आ ही जाता है सन 2021 में प्रतिबंधित गोवंश को लादकर जाया जा रहा था पुलिस की चेकिंग में अभियुक्त चकमा देकर फरार हो गया था इस बीच हरपुर बुदहट थाने पर तामाम थाना प्रभारियों की नियुक्ति हुए लेकिन फरार अभियुक्त को पुलिस तलाश नही कर पाई चार साल से अभियुक्त पुलिस को चकमा देता रहा था उस पर पुलिस ने 25 हज़ार का ईनाम भी रखा हुआ था लेकिन उस अभियुक्त का पुलिस सुराग नही लगा पा रही थी एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर महेश चौबे को तीन माह पूर्व ही हरपुर बुदहट थाने की जिम्मेदारी दी थी एसएसपी के भरोसे पर खरा उतरते हुए थाना प्रभारी हरपुर बुदहट महेश चौबे ने एक तरफ जहां कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखा तो वही एसएसपी के द्वारा जनपद भर में चलाए जा रहे फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाते हुए 4 साल से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 22 नवंबर 2021 को मुस्ताक मिंया पुत्र स्वर्गीय मैनुद्दीन मिंया निवासी कुचायकोट थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार के द्वारा गोवंशियों को पिकअप में लादकर ले जाया जा रहा था पुलिस चेकिंग के द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया था बाकी अभियुक्त भागने में सफल हो गए थे पुलिस की विवेचना में फरार अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया था हरपुर बुदहट की पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में लगी थी लेकिन सफलता नही मिल पा रही है एसएसपी गोरखपुर ने उस पर 25 हज़ार का इनाम भी रखा था। थाना प्रभारी महेश चौबे के कठिन परिश्रम की वजह से फरार अभियुक्त का गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
