रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 580 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा दिनांक 16.12.2024 को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से पूर्वी क्रॉसिंग की तरफ हनुमान मंदिर के पास समय 20.25 बजे अभियुक्त मोहम्मद इसराइल पुत्र स्व0 मोहम्मद राशिद निवासी राजा मैदान थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को 580 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 238/24 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती ।
2. उ0नि0 श्री ओम प्रकाश मिश्र चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा
3. हेड कांस्टेबल राम सुधारे, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

