रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का दबदबा उत्तर प्रदेश के झोली में आए गोल्ड और सिल्वर गोरखपुर आगमन पर फूल मालाओं के साथ पहलवानों का किया गया स्वागत
गोरखपुर श्रीलंका के कोलंबो में वर्ल्ड कॉम्बैट फेडरेशन एवं एशियन कॉम्बैट फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश के पहलवान विकास यादव ने 82 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता वहीं उत्तर प्रदेश के तरफ से 70 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रशांत पटेल ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता।
पहलवानों की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश कॉम्बैट एसोसिएशन के महासचिव विनय कुमार विश्वकर्मा,संजय राय पहलवान महासचिव कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया, प्रेसिडेंट प्रवीन सिंह कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, चीफ़ पैटर्न हेमंत डोंगावकर, सुशील कुमार सिंह संपादक सजग सर्वजन पत्रिका, अमरेंद्र राय एम डी एंथम हेल्थ केयर,अजय राय पार्षद,पवन कुमार गुप्ता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान प्रतीक पांडेय, डॉ प्रमोद राय, इंजीनियर आरके श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रवक्ता व समाज सेवी डॉ बृजलाल तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्लेयर चंद्र प्रकाश मणि, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत पांडे "राजू", साहेब राम साहनी, कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोच मार्कंडेय तिवारी, हितेंद्र यादव पोस्ट मास्टर बशारतपुर, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार राय ,धन्नजय राय चंदन,सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पहलवानों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
