Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यातायात पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के नेतृत्व में सुगम संचालन हेतु...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

यातायात पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के नेतृत्व में सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस व नगर निगम प्रर्वतन दल द्वारा संयुक्त चलाया गया अभियान

गोरखपुर यातायात पुलिस आज दिनांक 19.12.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जपनद गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया । यह अभियान नौसड़ तिराहा से खजनी मोड़ के दोनो तरफ ठेला खोमचा, अवैध अतिक्रमण तथा सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चलाया गया। सड़क पर नो पार्किंग में खड़े 23 वाहनों का एम०वी०एक्ट की धारा के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी। नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा ठेला खोमचा को जब्त करके नियमानुसार कार्यवाही की गयी तथा 08 दुकानदारों का जुर्माना किया गया। अभियान के तहत शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 870 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया । यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी।