Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गोरक्ष प्रांत ने किया ग्राहकों को जागरूक....

  रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गोरक्ष प्रांत ने किया ग्राहकों को जागरूक

गोरखपुर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गोरक्ष प्रांत के द्वारा  जे. यस. एकेडमी , झरना टोला, कूड़ाघाट  में ग्राहक जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत  ग्राहक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चंद्रभूषण तिवारी,प्रांत संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पवन पांडेय प्रांत कोषाध्यक्ष ने किया । कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार पांडेय ने किया, सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम के प्रारंभ के पश्चात, मुख्य वक्ता डॉक्टर चंद्रभूषण तिवारी ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों को वर्तमान में बाजार बाद के द्वारा होने वाली ठगी के संदर्भ में जागरूक किया l कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने साइबर क्राइम एवं उससे बचाव के संदर्भ में बहुत सारे बातें बताई l उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती सिंह,कुमारी मुन्नी, सुनीता सिंह, सीमा सिंह, फूलमती भारद्वाज,लकी मिश्रा, विजेता राय, सीमा देवी, सानिया भारती, शालीग्राम यादव और अनुराज पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।