रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
उ0प्र0 पुलिस के “डिजिटल वॉरियर” अभियान के अन्तर्गत साइबर थाना पुलिस द्वारा फेक न्यूज व साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने हेतु सैनिक इण्टर कॉलेज बहराइच में जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बहराइच साइबर थाना आज दिनांक 22.01.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में साइबर थाना के निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी, हे0का0 अनिल कुमार, हे0का0 राजू सिंह, म0आ0 रीना शुक्ला द्वारा "डिजिटल वॉरियर" अभियान के अंतर्गत युवाओं को फेक न्यूज और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने हेतु सैनिक इण्टर कॉलेज नई बस्ती अकबरपुरा, बहराइच में एक महत्वपूर्ण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि जनपद के विभिन्न शिक्षण सस्थानों में साइबर क्राइम के प्रति जागरुक करने हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को फेक न्यूज के खण्डन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता व सोशल मीडिया पर पुलिस के अच्छे कार्यों को प्रचारित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को डिजिटल वॉरियर बनने के लिए फॉर्म वितरित किए गए जिससे कि वह इस अभियान का हिस्सा बन सकें और साइबर क्राइम व फेक न्यूज के खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर सकें। छात्रों को साइबर अपराधों और फेक न्यूज़ की रिपोर्टिंग के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें अपने परिवार, मित्रों, इन्फ्लुएन्सर्स को इन अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं को इस अभियान में भागीदारी के लिए उत्साहित करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर "डिजिटल वॉरियर" के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित डिजिटल वॉरियर अभियान का उद्देश्य फेक न्यूज को फैलने से रोकना, साइबर अपराधों को कम करना और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना है जिसके क्रम में बहराइच पुलिस द्वारा युवाओं को प्रेरित कर अभियान को सफल बनाने व साइबर अपराध में कमी लाने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।



