रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
शारदा श्याम सेवा समिति द्वारा गरीबों ,निराश्रित बेसहारा लोगों में भोजन और मिष्ठान वितरण
गोरखपुर हनुमान जी के पवित्र पावन शुभ दिन मंगलवार,नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को लेकर शारदा श्याम समिति के सौजन्य से हनुमान मंदिर, पिपराइच में गरीबों, बेसहारा और निराश्रित लोगों में भोजन और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि, हम सभी अपने संगठन के सदस्यों के द्वारा यह प्रयास कर रहे हैं कि ,कोई भी गरीब ,बेसहारा भूखे ना रहने पाए। हम लोगों ने नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी हम लोगों का मन विचलित नहीं होता है। अनेकों परेशानियों होते हुए भी हम लोग दूसरों की मदद करने के लिए तैयार हो जाते हैं। सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जब हमें ईश्वर ने हम लोगों को मनुष्य का जन्म दिया और इस लायक बनाया कि, इस जीवन को दूसरों की मदद करने में लगाया जाए, तो हम लोगों ने इसे अपने जीवन में एक उद्देश्य बना लिया।आज हम लोगों ने पिपराइच के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर भोजन और प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर गणेश शंकर पांडे प्रबंधक आर.के. शिक्षा निकेतन महेंद्र प्रताप तिवारी ,कौशल कुमार पांडे जो प्रसिद्ध समाजसेवी है, सम्मानित किया गया ।मंदिर पर सुंदर पाठ करने वाले कमेटी के सभी सदस्यों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बड़ी बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे। समिति के सदस्य में आज मुख्य रूप से दिलीप तिवारी (अध्यक्ष ),विजय प्रताप मिश्र ,अखिलेश कुमार द्विवेदी, हरिशंकर मिश्र, निर्भय पाण्डेय, श्याम मनोहर शुक्ला, अरविंद मिश्रा,अभिषेक, विंध्यवासिनी त्रिपाठी, अंशु त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला,कलीम, विवेक पांडेय,रेनू त्रिपाठी ,आयुषी त्रिपाठी ,आरुषि, मनोहर शुक्ला, आर्यन मिश्रा,साहब भाई आदि सम्मानित लोगो का सहयोग रहा।



