Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना परसरामपुर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई की गयी तथा थाना का निरीक्षण किया गया..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना परसरामपुर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई की गयी तथा थाना का निरीक्षण किया गया

बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन द्वारा आज दिनांक 25.01.2025 को थाना परसरामपुर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को निष्पक्ष/ त्वरित/ गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर, राजस्व व थाना परसरामपुर के अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 जनसुनवाई के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परसरामपुर का  निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय,आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

तत्पश्चात गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत जनपद बस्ती से लगने वाले गोण्डा बॉर्डर का निरीक्षण कर शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत संबधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।