रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोल्ड मेडल प्राप्त चिकित्सक का हुआ भव्य स्वागत
गोरखपुर 24 जनवरी प्रीत विहार कॉलोनी निकट इंजीनियरिंग कॉलेज निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी दिनेश्वर सिंह के पुत्रिजा (नातिन) डॉ अंजलि सिंह एमबीबीएस में गोल्ड मेडलिस्ट खिताब प्राप्त करने के पश्चात गोरखपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। डॉ अंजलि के पिता चीनी मिल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा उनकी माता शिक्षिका है, इनका मूल निवास बस्ती जनपद में है। डॉ अंजलि की प्राथमिक शिक्षा अपने नाना दिनेश्वर सिंह के वहां रहकर हुई। डॉ अंजलि का कहना है कि परिश्रम से मनुष्य ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंच सकता है, डॉ अंजलि ने मेडिकल पात्रता परीक्षा में 158 वा स्थान प्राप्त कर बस्ती एवं गोरखपुर दोनों जनपद का मान बढ़ाया है।
इस स्वागत समारोह में मा० राजेश्वर सिंह राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , डॉ बी० बी० सिंह, सत्यसेन सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह , पार्षद राजा यादव , राज नारायण सिंह, अमित पांडेय के० एल० दुबे , ए० के० बरनवाल, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह ,कामाख्या नारायण सिंह ,सुभाष चंद्र गुप्ता , पूर्व पार्षद हीरालाल यादव ,मोहम्मद यूसु अंसारी ,गौ सेवक वरुण वर्मा बैरागी आदि लोग उपस्थित रहे।
