रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा बरामद
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश कुमार शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2025 धारा 109,115(2), 351(3) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त अंकित मौर्या को 01 अदद अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 17.02.2025 को अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा के शौचालय को तोड़ना व वादी मुकदमा की पत्नी द्वारा मना करने पर मारना-पीटना व अवैध तमंचा से हवाई फायर करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1 उ0नि0 अनीश कुमार शर्मा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2 उ0नि0 राम सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3 कां0 आशीष सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4 हे0कां0 रामभरत यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

