रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर किया गया पैदल गस्त
बलरामपुर आज दिनांक 22.02.2025 को जिलाधिकारी बलरामपुर श्री पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखनें हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर पर पैदल गस्त किया गया। इंडो नेपाल बॉर्डर पर अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत बार्डर पर सघन चेकिंग का जायजा लिया गया पेट्रोलिंग के दौरान भारत नेपाल की सीमा पर सटे गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को बार्डर व उनके आस पास के अवांछनीय गतिविधियों/तत्वो की जानकारी होने पर उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दिये जाने हेतु बताया गया जिससे अवांछनीय गतिविधियो/तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


