Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के बर्तन व स्टेबलाइजर बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

घर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के बर्तन व स्टेबलाइजर बरामद

गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व मे प्रशि0उ0नि0 अर्पित मिश्रा मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 59/2025 धारा 305,331(4),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कार्तिक पुत्र अवधेश भारती व 2. राहुल पुत्र हरिशचन्द्र निवासीगण बेलीपार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 03 अदद बर्तन व स्टेबलाइजर बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा के घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर मे रखा बर्तन व स्टेबलाइजर चुरा लेने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी की टीम-

1. प्रशि0उ0नि0 अर्पित मिश्रा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर

2. कां0 जय प्रकाश यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर 

3. कां0 निखिल यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर