रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
काठमांडू में आज पुलिस की विशेष टीम ने एक ट्रक से 25 करोड़ रुपए किया बरामद, चालक समेत दो हिरासत में, पूछताछ जारी
प्रथम दृष्टया मामला सोना तस्करी या हवाला का प्रतीत होता है-
काठमांडू नेपाल पुलिस की विशेष टीम ने सीआईडी के एसएसपी रमेश बस्नेत के नेतृत्व में आज सुबह काठमांडू के टोखा क्षेत्र से एक ट्रक (ना 7 ख/1652) में नेपाली 1000 के नोटों सहित अमेरिकी डॉलर और यूरोपीय डॉलर में करीब 25 करोड़ अवैध रूप से रखा हुआ बरामद किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। रूपया किसका है शुरुआती दौर में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पर सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि प्रथम दृष्टया बरामद रूपया सोना तस्करी या हवाला का प्रतीत होता है। पुलिस की विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है।
