रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्राओं का हुआ सम्मान
उनवल, बांसगांव गोरखपुर पीएम श्रीकंपोजिट विद्यालय, उनवल प्रथम में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी, बांसगांव कुँवर विक्रम पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सफलता को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनाएं और निरंतर मेहनत कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करें ।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष युगेश कुमार शुक्ल ने बच्चों को सतत अध्ययन व अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि बाहरी चकाचौंध से दूर रहकर पूरी लगन से पढ़ाई करें, ताकि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन सके ।
ब्लॉक मंत्री संग्राम सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी । उन्होंने कहा कि बच्चों की इस सफलता में शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिनकी मेहनत और मार्गदर्शन ने इन्हें यह मुकाम दिलाया है ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से विद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है । उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले वर्ष और अधिक छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगी ।
इस अवसर पर सफल छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से सुमन देवी, बृजेश त्रिपाठी, सूरज सिंह, राजेन्द्र यादव, सीमा पांडेय, विकास एवं राजकिशोर त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
परीक्षा में सफल कक्षा 8 की छात्राएं-
1.संजना पुत्री मुन्ना
2.प्रतीक्षा पुत्री राजकपूर
3.रितिका पुत्री रमेश
4.राधिका पुत्री आनंद कुमार रही।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


